Posts

Showing posts from March, 2020

कोरोना और सतर्कता

Image
सर्वशक्तिसंपन, तकनीक और ज्ञान से परिपूर्ण, वीटो पावर से लैस अमेरिका, चीन और फ्रांस जैसे राष्ट्र अचानक से उत्पन्न कोरोना महामारी का सामना करते हुए जैसे हाँफ रहे हैं, अगर इसी तीव्रता से यह महामारी भारत जैसे देशों में फैल जाए तो इसकी भयावहता का अंदाजा लगाने भर से ही सिहरन होने लगती है । उद्योग जगत तो एकदम से सकते में है ।आनेवाले चंद दिनों की परिस्थितियों पर ही यह तय किया जा सकेगा कि स्थिति में किस तरह का परिवर्तन है । स्कूल, कालेज, सिनेमाघरों को बंद करके राज्य सरकारों ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है । एक नयी परिस्थिति का सामना करने के लिए हम नागरिकों को बिलकुल तैयार रहना है, और बार-बार बताए जा रहे सुझाव पर अमल करना है । धन्यवाद ।🙏🙏🙏🙏 #संजय की सोच TIPS TO SAVE YOURSELF FROM CORONA  

जिंदगी

Image
जिंदगी टूटे ख्वाबो को फिर से सीए जा रहा हूँ, मजेे जिंदगी के लिए जा रहा हूँ। सुन सुन कर सबकी दिल भर गया है, मन की अब अपनी किए जा रहा हूँ। नफरत की ऊँची दिवारों से हटकर पैगामे मोहब्बत दिए जा रहा हूँ। देर से हीं सही मंजिल मिलेगी जरूर, थामे उम्मीदों का दामन जिए जा रहा हूँं। छलके जो बाहर तो अफसाने बनेंगे, अश्कों को अंदर पिए जा रहा हूँ।  -संजय  कु. सिंह